राजस्थान में आज वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख है। 18 साल से ज्यादा आयु के युवा जो वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़वा पाए, वो आज तक ही अपना नाम जुड़वा सकेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से फाइनल वोटर लिस्ट 31 अगस्त को जारी की जाएगी। बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके पहले चरण की वोटिंग 9 सितंबर को होगी। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से रह गया है तो आज उसके पास आखिरी दिन है। बीएलओ से संपर्क करके वह अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है। निर्वाचन आयोग की तरफ से फाइनल वोटर लिस्ट नॉमिनेशन के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को जारी की जाएगी। प्रदेश की 309 नगरीय निकाय चुनावों में इस बार अब तक 1 करोड़ 44 लाख 3853 वोटर्स की लिस्ट आयोग ने 19 अगस्त को जारी की है। हालांकि अब इस लिस्ट में लगातार अपडेशन होने से संख्या में परिवर्तन होने लगा है। आज नाम जुड़वाने का आखिरी दिन वोटर लिस्ट में आज नाम जुड़वाने का आखिरी दिन है। कोई युवा जो 18 साल की आयु पूरी कर चुका है (1 जनवरी 2026 तक) या उससे बड़ी उम्र का है, लेकिन किसी कारण से उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। ऐसे व्यक्ति आज बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक नाम जुड़वाने के बाद निर्वाचन आयोग की तरफ से इन पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद संभावना है कि 31 अगस्त तक वोटर्स की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। ——– ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान में 2 चरण में होंगे निकाय चुनाव:9 और 11 सितंबर को वोटिंग, 14 सितंबर को रिजल्ट; पहली बार सभी निकायों में एक साथ चुनाव राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के चुनावों की बुधवार शाम 4 बजे घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग दो चरणों में शहरों में चुनाव कराएगा। पहले चरण में 9 सितंबर और दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोटिंग होगी और 14 सितंबर को रिजल्ट आएंगे। (पढ़िए पूरी खबर)
