September 10, 2026

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही दूसरे दिन शुक्रवार को केवल 66 मिनट चली। सुबह कार्यवाही शुरू होने के साथ ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। प्रश्नकाल में 5 मिनट, शून्यकाल में 18 मिनट कार्यवाही चली। दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। हंगामे के बीच विधानसभा में समान नागरिक संहिता ( यूसीसी) बिल पेश हुआ। बिल पेश होने के बाद कांग्रेस विधायकों ने कार्यवाही का बॉयकॉट कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। इससे पहले सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा कराने को कहा था। उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट पर भी सरकार को घेरा था। स्पीकर ने प्रश्नकाल के बीच मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वेल में नारेबाजी की और सरकार भगोड़ी है के पोस्टर लहराए थे। वहीं, भाजपा विधायकों ने राहुल गांधी को भगोड़ा और चोर बताते हुए नारेबाजी की थी। सदन में हंगामे के PHOTOS… …. ये खबर भी पढ़िए… विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने धरना दिया:पुलिस से धक्का-मुक्की, स्कूलों में एंट्री बैन का विरोध; डोटासरा बोले-स्कूल में RSS की शाखाएं लगने लगीं पल-पल का अपडेट पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News