August 16, 2026

बांसवाड़ा में घर के बाहर नाले के पास एक 5 साल का बच्चा (चंदन) खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ता अचानक उस पर हमला करने की कोशिश की। बच्चे को बचाने के लिए उसकी मां कविता तुरंत बच्चे को बचाने के लिए कुत्ते से भिड़ गई। कुत्ते के हमले से बच्चे को बचाने के लिए कविता ने अपने दोनों हाथ से बच्चे को कवर करने की कोशिश की। कुत्ते ने उनके दोनों हाथों को बुरी तरह चबा लिया। उसके दांतों से दोनों हाथों पर गहरे घाव हो गए और कई जगह त्वचा और मांस फट गया। घायल कविता को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हाथों में लगी चोटों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें एमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना आंबापुरा थाना क्षेत्र के खेड़ा वडलीपाड़ा गांव शाम 4 बजे की है। एमजी हॉस्पिटल के उपनियंत्रक ड़ॉ दामोदर गोयल ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे महिला को एमजी अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला के दोनों हाथों पर गहरे घाव थे और बहुत खून बह चुका था। अब उसकी हालत सामान्य हैं, वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। घर के बाहर बैठी थी महिला कविता की भतीजी ने बताया कि करीब 4 बजे खेड़ा वडलीपाड़ा निवासी कविता पत्नी राजपाल अपने घर के बाहर खेत में काम कर रही थी तभी खेत के पास एक नाले पर उसका बेटा खेल रहा था। थोड़ी देर बाद कविता को बेटे की चीख सुनाई दी। कविता ने जाकर देखा तो कुत्ता बच्चे के पीछे पड़ा था और उससे काटने वाला था। कविता ने खुद की परवाह न करते हुए तुरंत बच्चे को बचाने की कोशिश की, वह आक्रामक कुत्ते के सामने आ गई। कुत्ते ने महिला के दोनों हाथों को बुरी तरह काट लिया। हमले में दोनों हाथों पर गहरे घाव हो गए और महिला खून से लथपथ हो गई।
एंबुलेंस से बदरेल अस्पताल पहुंचाया घटना के तुरंत बाद परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल कविता को बदरेल के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर रविवार शाम करीब 6 बजे उसे जिला मुख्यालय स्थित एमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमजी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने कविता को भर्ती कर लिया और उसका इलाज शुरू कर दिया। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं के कारण ग्रामीणों में आवारा श्वानों को लेकर रोष और भय बना हुआ है। …. डॉग बाइट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डेढ़ साल की बेटी के लिए कुत्ते से भिड़ी मां,VIDEO:सड़क पर खींचकर नीचे गिराया, मासूम को टच नहीं करने दिया; सीने से लगाए बैठी रही सवाई माधोपुर में डेढ़ साल की मासूम को गोद में लेकर जा रही महिला पर कुत्ते में हमला कर दिया। कुत्ता मां की गोद में लिपटी मासूम पर झपटा और कपड़े खींचकर उसे जमीन पर गिरा दिया। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News