October 18, 2026

राजस्थान के पंचायत चुनाव में किस गांव से कौन सरपंच बनेगा? कहां कितने दावेदार हैं? दैनिक भास्कर न्यूज एप पहली बार एक-एक गांव के दावेदारों के नाम लेकर आया है। इसके लिए हमारी टीम राजस्थान के गांव-गांव ढाणी-ढाणी पहुंची। प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में 60 हजार से अधिक चेहरे सामने आए, हालांकि और भी नाम हो सकते हैं। कई जगहों पर एक नाम पर भी रायशुमारी हो रही है। पहले चरण की 3314 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 10 हजार से अधिक दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इसलिए सरपंच की कुर्सी का मुकाबला काफी रोचक बनता जा रहा है। पहले चरण में मतदान 24 अक्टूबर को होगा। इससे पहले जानते हैं कि इन ग्राम पंचायतों में कहां कौन सरपंच पद के लिए दावेदार है। दूसरे चरण का मतदान 30 अक्टूबर को होगा। जिसके दावेदारों की लिस्ट आप दैनिक भास्कर न्यूज एप पर 22 अक्टूबर को देख सकेंगे। पहले चरण में चुने जाएंगे 3314 सरपंच पहले चरण में 16 जिलों की 105 पंचायत समितियों में मतदान होगा। इनमें 3314 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुने जाएंगे। उसी दिन शाम छह बजे से मतगणना की जाएगी। अपने जिले के सरपंच पदों के दावेदार देखें… जयपुर जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट जोधपुर जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट कोटा जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट अजमेर जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट अलवर जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट उदयपुर जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट पाली जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट बाड़मेर जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट भीलवाड़ा जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट नागौर जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट बीकानेर जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट झालावाड़ जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट डूंगरपुर जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट फलोदी जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट राजसमंद जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट सिरोही जिले में सरपंच के दावेदार की लिस्ट …. पंचायत चुनाव की ये खबर भी पढ़िए… सरपंच और प्रधान कौन बन पाएंगे:शौचालय नहीं तो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव! 2 से ज्यादा बच्चे और 8वीं फेल का क्या होगा? घर में शौचालय नहीं है तो क्या आपके चुनाव लड़ने का सपना टूट सकता है। ऐसे ही कई सारे नियम हैं, जो सरपंच-पंच या पंचायत समिति/जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News