राजस्थान में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस हल्का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार को भी 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। टोंक सहित कई जिलों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। शनिवार को जयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, सिरोही में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई थी। कमजोर धूप और हवा चलने के कारण दिन में हल्की ठंडक रही। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अब भी तापमान 37 डिग्री के करीब रिकॉर्ड हो रहा है। कल से मौसम साफ रहने का अनुमान है। राजस्थान के मौसम की PHOTO… मौसम के बड़े अपडेट्स जयपुर में देर शाम हल्की बारिश: राजधानी में शनिवार को मौसम दिनभर साफ रहा। देर शाम जयपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार को दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। आज तेज बारिश का अलर्ट: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां जिलों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 19 अक्टूबर से राज्य में मौसम साफ रहने, धूप तेज होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
