राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 3625 पंचायतों में आज उपसरपंचों के लिए वोटिंग हुई, जबकि एक ग्राम पंचायत में 2 नवंबर को दोबारा मतदान होगा। ऐसे में यहां उपसरपंच का चुनाव 3 नवंबर को होगा। इससे पहले शुक्रवार को देर रात तक पंच-सरपंच के चुनाव की काउंटिंग चली और रिजल्ट आए। कोटा जिले की कूकड़ा खुर्द ग्राम पंचायत में मतगणना के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर (RO) सुरेश मीणा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जोधपुर की ओसियां पंचायत समिति की खेतासर ग्राम पंचायत में पूर्व मंत्री शंभू सिंह खेतासर की पत्नी बदन कंवर चुनाव हार गईं। उन्हें हीरा देवी प्रजापत ने 173 वोट से हराया। हीरा देवी प्रजापत को 885 वोट और बदन कंवर को 712 वोट मिले। बदन कंवर प्रधान भी रह चुकी हैं। वहीं उम्मेद नगर पंचायत समिति की खारड़ा मेवासा ग्राम पंचायत में मेवासा मठ के महंत संत गिरी चुनाव जीत गए। उन्हें 1580 वोट मिले, जबकि उनके निकट प्रतिद्वंद्वी रामदेव को 1070 वोट मिले। जीत के 12 घंटे बाद पद से दिया इस्तीफा झालावाड़ जिले की खानपुर पंचायत समिति की मरायता ग्राम पंचायत में वार्ड-2 से नवनिर्वाचित वार्ड पंच श्रीनाथ नागर ने जीत के 12 घंटे बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विकास अधिकारी सत्येंद्र सिंह सिसोदिया को अपना त्यागपत्र दिया। पद्मश्री अवॉर्डी 492 वोट से चुनाव हारे राजसमंद जिले की पिपलांत्री पंचायत में पद्मश्री अवॉर्डी सरपंच प्रत्याशी श्यामसुंदर पालीवाल 492 वोट से चुनाव हार गए। श्याम सुंदर पालीवाल को 2021 में पद्मश्री मिला था। ये खबर भी देखें राजस्थान में कौन-कहां से जीता सरपंच का चुनाव: एक क्लिक पर देखें-3626 ग्राम पंचायतों का रिजल्ट पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
