November 1, 2026

जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में शनिवार सुबह एमबीए सेकंड ईयर की स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला (23) ने छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके के प्रेम नगर की रहने वाली यशस्वी का कुछ दिन पहले ही प्लेसमेंट (जॉब) हुआ था। हादसे से कुछ सेकंड पहले वो दोस्तों से खुश होकर बात कर रही थी, फिर क्लास से निकलकर ऊपर चली गई थी। दोस्त उसे रोकने के लिए दौड़े, लेकिन वो उनके सामने ही कूद गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस के अनुसार घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्टूडेंट की बॉडी को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News