August 16, 2026

जयपुर में बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अलग-अलग समय में ध्वजारोहण किया। यहां सत्ता पक्ष की ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने झंडा फहराया, वहीं विपक्ष की ओर से प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान बीजेपी अल्प संख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता खालिद बंदूक को हार्ट अटैक आ गया, जिसे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एंबुलेंस से एसएमएस हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर की सबसे अनूठी और ऐतिहासिक परंपरा शहर के हृदय स्थल बड़ी चौपड़ पर देखने को मिलती है। जहां हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों जनता के बीच अलग-अलग दिशाओं में ध्वजारोहण करते हैं। देश के अधिकांश राज्यों में राष्ट्रीय पर्वों के सरकारी आयोजन विधानसभा या सचिवालय परिसरों तक सीमित रहते हैं, लेकिन जयपुर में मुख्यमंत्री से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक खुले चौक में आम नागरिकों के बीच तिरंगे को सलामी देते हैं। यही परंपरा बड़ी चौपड़ को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का अनूठा प्रतीक बनाती है। बतादें कि आज जयपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक बड़ी चौपड़ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की और से ध्वजारोहण के दौरान बड़ी चूक भी नजर आई। एक तरफ सत्ता पक्ष की और से ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का मूल गीत नहीं चलाया गया। जिसके बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदनराठौड़ ने माफी मांगी। वहीं इसके बाद विपक्ष की ओर से ध्वजारोहण के समय राष्ट्रगीत की जगह राष्ट्रगाण की धुन चलाई गई। हालांकि स्थिति को संभालते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रतापसिंह खाचरियावास, कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने स्थिति को संभाला। देखिए जयपुर में झंडारोहण की फोटोज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News