August 16, 2026

कोटा में पहली मंजिल से नीचे गिरने पर डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। खेलते-खेलते उसका बैलेंस बिगड़ा और करीब 14 फीट ऊंचाई से नीचे गिरी थी। दो दिन इलाज के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। हादसा जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है। परिजनों की सहमति पर पोस्टमार्टम के बिना शव परिजनों को सौंपा गया। मां के साथ बालकनी में खड़ी थी बच्ची जवाहर नगर थाना हेड कॉन्स्टेबल सुरेश चंद ने बताया कि हादसे में डेढ़ साल की बच्ची परी की मौत हुई है। बच्ची के पिता जितेंद्र राय मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। वह परिवार सहित जवाहर नगर इलाके में किराए से रहता है। 6 अगस्त की सुबह वह मजदूरी पर गया था। पत्नी और बेटी घर थे। मां-बेटी दोपहर करीब एक बजे के आस-पास मकान की बालकनी में खड़े थे। उस बीच बच्ची का पैर फिसला और पहली मंजिल से नीचे गिर गई। उसे तुरंत निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से एमबीएस रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार देर शाम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के ताऊ ने बताया कि तीन बहनों में परी सबसे छोटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News