November 2, 2026

राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर शनिवार से खत्म हो गया। अब अगले 3-4 दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना है। इससे पहले शनिवार को मौसम साफ रहा। हालांकि, सुबह के समय कई जिलों में हल्का कोहरा रहा। जयपुर, कोटा समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। पिछले 24 घंटे अधिकतम तापमान में भले ही बढ़ोतरी हुई, लेकिन 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं, रात के तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई। सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में रहा। पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी शनिवार को सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही। हालांकि, बीते चार-पांच दिन में यहां के तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट हुई है। फिर भी दिन का पारा करीब 35 डिग्री के करीब ही दर्ज हो रहा है। वहीं, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 15 से ज्यादा शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी, जालौर, डूंगरपुर को छोड़कर कल सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कल सबसे ठंडी रात फतेहपुर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में 13.2, माउंट आबू में 13.6 डिग्री तापमान रहा। राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल जयपुर: शनिवार को दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। जयपुर में धूप निकलने से दिन में सर्द हवाओं से भी राहत रही। दिन का तापमान 29.8 डिगी सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अजमेर: शनिवार को मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। वहीं, धूप निकलने के बाद दिन में गर्मी भी महसूस हुई। दिनभर हवा चलने से ठंडक का अहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उदयपुर: अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की तुलना में दिन के तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, रात का तापमान 2.8 डिग्री गिर गया। रात के तापमान में फिर गिरावट आने से सुबह और देर रात हल्की ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। सीकर: दिनभर में मौसम कई बार बदला। सुबह तेज धूप निकली, इसके बाद दिन में बादल छाए। शाम को हल्की हवा चली। अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में अगले 2 दिन तक मौसम में बदलाव जारी रहेंगे। जोधपुर:अक्टूबर के अंतिम दिन मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने का अनुमान है। कोटा:शनिवार को दिनभर हल्की धूप रही। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। अलवर: सुबह से मौसम सामान्य बना रहा। दिन में धूप खिली रही। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, मौसम में हल्की ठंडक भी बनी हुई है। शनिवार को अलवर का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News