November 2, 2026

जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी (78) का रविवार को निधन हो गया। दोपहर करीब 12 बजे साइलेंट अटैक आने के बाद उन्हें दुर्लभजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा शाम 4:30 बजे सुभाष चौक क्षेत्र में पानों के दरीबे स्थित हवेली से रवाना होगी और जलमहल के सामने समाज बाड़ी जाएगी। जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। समाज बाड़ी गोविंददेवजी के गोस्वामी परिवार के अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित स्थल है। महंत अंजन कुमार गोस्वामी गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय परंपरा से जुड़े थे। अंजन कुमार गोस्वामी मंदिर के महंत होने के साथ इसके एकमात्र सेवाधिकारी और ट्रस्टी भी थे। महंत के निधन की सूचना से मंदिर परिवार और भक्तों में शोक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News