July 27, 2026

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कल रात मुंबई में सक्सेस पार्टी रखी गई। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए पार्टी में बॉबी देओल, अनन्या पांडे और दिया मिर्जा समेत बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे।इस दौरान पार्टी में एंट्री करते समय बॉबी देओल लड़खड़ा गए और गिरते गिरते बचे। पहले बॉबी देओल फोटोग्राफर्स को अपने खास अंदाज में थम्स-अप करते दिखे, लेकिन बाद में वे सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ा गए। वहीं अनन्या पांडे इस पार्टी में सफेद रंग की ड्रेस में काफी साधारण और खूबसूरत लुक में नजर आईं। वहीं इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म फिल्म ने रिलीज के 33 दिनों में 62.61 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस तरह यह इम्तियाज अली के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। रिसेप्शन में भी लड़खड़ाए थे बॉबी देओल इससे पहले बॉबी देओल अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी में भी लड़खड़ाए थे। दरअसल रिसेप्शन में मेहमानों के लिए एक फोटोबूथ तैयार किया गया था। तस्वीरें क्लिक करवाने आते हुे बॉबी देओल ऊंचाई समझ नहीं पाए और लड़खड़ा गए। इसके बाद वो बैलेंस संभालकर मुस्कुराते दिखे हैं। देखें पार्टी में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने हाथ जोड़कर मीडिया का अभिवादन किया। इनके अलावा दिया मिर्जा, दिव्य दत्ता, कबीर खान और गजराज राव जैसे कलाकार भी टीम को बधाई देने पहुंचे। फिल्म के लीड एक्टर वेदांग रैना भी इस पार्टी का हिस्सा बने। इम्तियाज अली के करियर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने कमाई के मामले में इम्तियाज अली की ही फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘जब हैरी मेट सेजल’ ने कुल 62.5 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि ‘मैं वापस आऊंगा’ 62.61 करोड़ रुपए का कलेक्शन करके तीसरे नंबर पर आ गई है।
इम्तियाज अली के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अब भी 67 करोड़ रुपए के साथ ‘लव आज कल’ पहले नंबर पर और 65.5 करोड़ रुपए के साथ ‘तमाशा’ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। 70 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने की शानदार रिकवरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ रुपए था। फिल्म ने अब तक अपने बजट का करीब 89.44 प्रतिशत हिस्सा वसूल कर लिया है। फिल्म की कमाई में लगातार मजबूती देखी जा रही है। इसने अपने 32वें दिन 22 लाख रुपए का बिजनेस किया था, वहीं 33वें दिन इसकी कमाई में बढ़त दर्ज की गई और फिल्म ने 27 लाख रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News