October 23, 2026

राजस्थान की पंचायतीराज संस्थाओं में पहले चरण में आज 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों में वोटिंग हो रही है। पाली की रानी पंचायत समिति के डूठारिया और सोजत के नेपावास गांव में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। जोधपुर की ग्राम पंचायत मंगलसिंह नगर में लोगों ने ओबीसी आरक्षण को लेकर वोट देने से इनकार कर दिया। कोटा में इटावा की सिनोता ग्राम पंचायत के गांव चकटोडी टोडीखेड़ली के लोगों ने भी मतदान का बहिष्कार किया। बीकानेर में आडूरी ग्राम पंचायत के बूथ-19 पर लाइन में खड़ी वोटर अचानक तबीयत खराब होने से गिर गई। डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा पंचायत समिति की भीलूड़ा ग्राम पंचायत के बूथ-88 पर EVM खराब होने से 2 घंटे तक मतदान नहीं हुआ। कई वोटर्स को वोट दिए बिना ही लौटना पड़ा। 85 लाख 7 हजार 306 वोटर कुल 6926 उम्मीदवारों में से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे। … ये भी पढ़ें… जयपुर । जोधपुर । नागौर । फलोदी । डूंगरपुर । भीलवाड़ा । बाड़मेर । पाली । राजसमंद । बीकानेर । सिरोही । झालावाड़ । कोटा । अजमेर । उदयपुर । अलवर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News