October 21, 2026

कोटा में कोटड़ी नहर में नाव पलटने से डूबे चार युवकों के शव 18 घंटे बाद बुधवार सुबह निकाल लिए गए। चारों के शव घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर मिले। NDRF और SDRF की टीमों ने आज सुबह 5:30 बजे दोबारा रेस्क्यू शुरू किया था। सबसे पहले विकास वर्मा उर्फ सुमन (22) और सूरज सिंह (22) के शव मिले। इसके कुछ घंटे बाद स्थानीय मछुआरों, नाविकों और गोताखोरों ने यश जोशी उर्फ येशू (19) की बॉडी ढूंढ ली। फिर रेस्क्यू टीम ने राहुल जोशी (18) का शव भी निकाल लिया। यश और राहुल चचेरे भाई थे। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार शाम 5:30 बजे हुए हादसे में 7 लोग बह गए थे। महिला, नाविक समेत तीन लोग जैसे-तैसे बाहर निकल आए थे। नहर में मंगलवार को ही पानी छोड़ा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News