October 16, 2026

झालावाड़ के बस स्टैंड पर हुए गणेश महोत्सव के दौरान दानपात्र चोरी हो गया। इसमें करीब 25 से 30 हजार रुपए की दानराशि थी। श्री कृष्ण सेवा समिति ने इसकी बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। समिति ने बताया कि वे पिछले 19 सालों से गणेश महोत्सव करवा रहे हैं। इतने सालों में पहली बार चोरी की ऐसी घटना हुई है। दानपात्र के साथ स्कूटी की एक चाबी भी रखी थी, जो चोरी हो गई। समिति पदाधिकारियों ने पुलिस और प्रशासन को लिखित शिकायत दी थी। हालांकि, अभी तक दानपात्र और राशि बरामद करने के लिए कोई खास कार्रवाई नहीं हुई है। इससे समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। समिति ने मांग की है कि चोरी का जल्द खुलासा हो, आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी हुई दानराशि व चाबी वापस मिले। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सचिव राजकुमार यादव, पार्षद चंदन यादव और अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News