July 28, 2026

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन पर निशाना साधा है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी रील्स को भद्दा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी रील्स देखकर उन्हें उल्टी आने जैसा महसूस होता है। कंगना ने प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘कॉकरोच’ के प्रतीक का इस्तेमाल करने पर भी खरी-खोटी सुनाई है। यह बयान CJP द्वारा अपना आंदोलन खत्म करने की घोषणा के ठीक बाद आया है। ‘रील्स देखकर उल्टी आती है, कैसी परवरिश हो रही’
कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि प्रदर्शनकारियों के बोलने का तरीका और भाषा बेहद खराब है। उन्होंने लिखा, “मैंने अपनी जिंदगी में एक साथ किसी फ्रेम में इतना भद्दा कंटेंट नहीं देखा है। इन्हें कौन पैदा कर रहा है और कैसी परवरिश दे रहा है?” कंगना ने आगे कहा कि इन रील्स को देखने के बाद वे काफी परेशान हो गई हैं और उनके मन पर इसका बहुत बुरा असर पड़ा है। ‘कॉकरोच की तरह बर्ताव कर दुनिया को गंदगी दिखा रहे’
आंदोलन के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे ‘कॉकरोच’ शब्द पर भी कंगना ने तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और उन्हीं की तरह व्यवहार भी कर रहे हैं। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है। आप लोग अपनी इस गंदगी, कचरे और भद्देपन को पूरी दुनिया के सामने परोस रहे हैं।” कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। मंत्रियों से बातचीत के बाद खत्म हुआ छात्रों का प्रदर्शन
कंगना का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब CJP ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ कई दौर की बातचीत के बाद छात्र संगठन ने अपना आंदोलन वापस लिया। केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग स्वीकार कर ली, जिसके चलते तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। कंगना रनोट ने CJP प्रदर्शन को हुड़दंग बताया था इससे पहले आंदोलन के दौरान कंगना रनोट ने मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि किसी को पद से हटाने या रखने के लिए सरकार पर दबाव बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मुद्दों पर बहस के लिए संसद सही जगह है, न कि आंदोलन। कंगना ने कहा था की ये सब जंतर-मंतर पर हुड़दंग कर रहे हैं, उत्पात मचा रहे हैं। जिस तरह से आंदोलन चल रहा है वो ठीक नहीं है। दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) छात्रों की मांगों के समर्थन में कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है। सरकार का हाथ मरोड़ना ठीक नहीं कंगना रनोट ने सोमवार को मानसून सत्र के दौरान संसद भवन के बाहर कहा कि संसद सत्र का आयोजन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने और सवाल उठाने के लिए होता है। कंगना के अनुसार, जनता ने एक सरकार चुनी है और सरकार चलाने का अधिकार उसी के पास है। ये खबर भी पढ़ें हर उम्र के आदमी ने गिरी हुई भाषा बोली:स्टूडेंट प्रोटेस्ट में अभद्र भाषा इस्तेमाल होने पर भड़के अनुपम खेर, कहा- प्रधानमंत्री पर कही बातें सुन मन व्यथित
स्टूडेंट प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हुई भाषा की जमकर आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव किया है। उन्होंने कड़े शब्दों में मर्यादा न रखे जाने पर निंदा की और कहा कि हर वर्ग के इंसान ने शब्दों की मर्यादा तोड़ दी। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News