राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो किया। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने जयपुर सहित प्रदेश में लव जिहाद की समस्या खत्म कर दी। हमने जो ढाई साल में काम किया है, उससे कांग्रेस के दर्द होने लगा है। इधर, अलवर में मंगलवार रात वार्ड 42 में एक कार में से लोग मिठाई के डिब्बे उतार रहे थे। इसी दौरान वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने डिब्बे खोले तो मिल्ककेक के साथ 500-500 रुपए के नोट थे। पुलिस ने डिब्बों को जब्त कर लिए। अजमेर दक्षिण के वार्ड नंबर 20 में चुनाव प्रचार के दौरान अलग ही नजारा देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी राजेश शर्मा के समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचीं विधायक अनिता भदेल ने बुजुर्ग महिला वोटर के साथ डांस किया। सीएम ने 1 किमी का रोड शो किया सीएम भजनलाल शर्मा ने सांगानेरी गेट से त्रिपोलिया गेट तक रोड शो किया। इस रोड शो के जरिए सीएम ने तीन विधानसभा क्षेत्र के करीब 20 वार्डों में बीजेपी का प्रचार किया। सीएम ने 1 किमी का रोड शो किया। गहलोत सरकार में लोगों को जबरदस्ती परकोटे से बाहर भेज देते थे सीएम भजनलाल ने कहा- गहलोत साहब आपके समय जो घटनाएं होती थी, लोगों को जबरदस्ती परकोटे के बाहर भेज दिया जाता था। हम डिस्टर्ब एरिया बिल लेकर आए हैं, अब आपको डरने की जरूरत नहीं है। अगर आपको कोई परेशान करता है तो उसका स्थान जेल में होगा। बीजेपी प्रत्याशी का घोड़े पर प्रचार, कांग्रेसी के लिए प्रचार में जुटे बड़े नेता सांगानेर विधानसभा का वार्ड 49 हॉट सीट में बदल गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने घोड़ी पर बैठकर चुनाव प्रचार किया। वहीं, इसी वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह सिंघानिया के समर्थन में जयपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अनिल चोपड़ा के नेतृत्व में जनसभा की। ….. ये खबर भी पढ़ें… नाथद्वारा में ‘आप’ प्रत्याशी को पुलिस ने पकड़ा:भरतपुर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, जालोर में फर्जी मतदान; पहाड़ी नगर पालिका में तीन घंटे में 51% वोटिंग पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
