September 10, 2026

राजस्थान के 162 नगरीय निकायों में पहले चरण में वोटिंग खत्म होने के साथ ही बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई। अलवर में गुरुवार दोपहर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के ऑफिस से वन मंत्री संजय शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशियों को बस में रवाना किया। अलवर में कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों को एक होटल में रुकवाया है। बांसवाड़ा में भी आज दोपहर बीजेपी ने 60 प्रत्याशियों को सुरक्षित जगह पर भेज दिया। अलवर में निर्दलीय प्रत्याशी अजय मीरवाल के समर्थकों से मारपीट मामले में वैशाली नगर थाना पुलिस ने बीजेपी कैंडिडेट जगदीश अटल और उसके बेटों समेत 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पाली में कांग्रेस ने पूर्व पार्षद अभिषेक चौपड़ा को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। अभिषेक वार्ड-34 में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा जैन के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। अब देखिए, राजस्थान निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS… भीलवाड़ा के बीजेपी कैंडिडेट्स को जयपुर भेजा भीलवाड़ा में भाजपा ने 70 प्रत्याशियों को फोन करके पार्टी ऑफिस बुलाया। महिला कैंडिडेट्स के साथ उनके पति और परिवार के मेंबर भी मौजूद रहे। सांसद दामोदर अग्रवाल बुधवार देर रात बीजेपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी को तीन बसों से जयपुर ले जाने की जानकारी दी। चित्तौड़गढ़ की बेगूं नगर पालिका में बुधवार रात 9 बजे भाजपा ने 30 प्रत्याशियों और निर्विरोध चुने गए 5 पार्षदों को सुरक्षित जगह पर रवाना किया। कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे और उसके साथियों पर हमला झुंझुनूं की सिंघाना नगर पालिका में वार्ड-24 से कांग्रेस प्रत्याशी राजबाला सिंघाना के बेटे अशोक कुमार और उसके साथियों पर बुधवार रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। अशोक का साथी गंभीर घायल हो गया। अशोक ने सिंघाना थाने में मामला दर्ज कराया है। सिंघाना में दूसरे चरण में 11 सितंबर को वोटिंग है। …. पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News