स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 23 जिला मुख्यालयों पर मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में होगा। जहां सीएम भजनलाल शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोहों में सबसे ज्यादा निगाहें अलवर पर रहेंगी। यहां वन मंत्री संजय शर्मा ने जिस कलेक्टर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर 12 अगस्त को धरना दिया था। स्वतत्रंता दिवस समारोह में उसी के साथ मंच साझा करना होगा। दरअसल, वन मंत्री संजय शर्मा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने गृह जिले अलवर में जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय समारोह में वन मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि हैं, समारोह में अलवर कलेक्टर अर्तिका शुक्ला मुख्य मेजबान होंगी। प्रोटोकॉल के हिसाब से कलेक्टर मंत्री की अगवनी और स्वागत करेंगी। मंच पर मंत्री और कलेक्टर साथ बैठेंगे, ध्वजारोहण के वक्त सलामी से लेकर पूरे कार्यक्रम में साथ रहेंगी। दोनों डिप्टी सीएम और तीन मंत्रियों को छोड़ बाकी मंत्री गृह जिलों में झंडा फहराएंगे दोनों डिप्टी सीएम और तीन मंत्रियों के अलावा बाकी 18 मंत्री अपने अपने गृह जिलों के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर गृह जिले कोटा की जगह बूंदी, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा गृह जिले बीकानेर की जगह हनुमानगढ़, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत गृह जिले अजमेर की जगह भरतपुर में ध्वजारोहण करेंगे। डिप्टी सीएम दीया कुमारी अजमेर और डॉ प्रेम चंद बैरवा भीलवाड़ा के जिला स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराएंगे। जालोर में सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ध्वजारोहण करेंगे। इन 16 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे झालावाड़,बारां, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चूरू, झुंझुनूं, दौसा,करौली, धौलपुर, जैसलमेर,बालोतरा,खैरथल-तिजारा,कोटपूतली-बहरोड़, राजसमंद, सलूंबर और श्रीगंगानगर जिला मुख्यायलय कलेक्टर ध्वजारोण करेंगे। ये भी पढ़ें… अलवर कलेक्टर के खिलाफ 5 घंटे मंत्री का धरना:बोले- उसे तो लूटकर खाना है, हरामखोरी कर रखी है; सफाईकर्मियों की नियुक्ति पर विवाद अलवर नगर निगम में बुधवार को सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के मुद्दे पर हंगामा हो गया। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा भी सफाई कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठ गए। मंत्री ने कलेक्टर अर्तिका शुक्ला और नगर निगम कमिश्नर सोहन सिंह नरूका पर जमकर नाराजगी जताई। (पूरी खबर पढ़ें)
