September 10, 2026

बीकानेर में बाइक पर जा रहे तीन चचेरे भाइयों की एक्सीडेंट में मौके पर ही मौत हो गई। तीनों किसी कार्यक्रम में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा जोधपुर हाईवे पर पलाना और उदयरामसर के बीच गंगाशहर थाना इलाके में रात करीब 1 बजे हुआ। पुलिस ने शव PBM हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर वाहन और उसके ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी गंगाशहर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया- स्वरूपदेसर निवासी चन्दाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग की मौत हुई है। तीनों चचेरे भाई पलाना (नोखा रोड पर) में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय जैन समाज के एक भवन के पास भारी वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। काफी देर तक खून बहता रहा। अधिक खून बहने के कारण तीनों ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने गंगाशहर पुलिस को सूचना दी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे में गलती किसकी थी, क्योंकि बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो चुकी है। किराना की दुकान पर करते थे काम स्वरूपदेसर गांव के लाधुराम सियाग के तीन बेटे हैं। हादसे में उनके तीनों बेटों के एक-एक बेटे की मौत हो गई। तीनों युवक विवाहित थे। करीब दो साल के अंतराल में उनकी शादी हुई थी। तीनों किराना की दुकान पर काम करते थे। … हादसे की यह खबर भी पढ़ें … प्राइवेट बस ने कोर्ट जा रहे एडवोकेट को कुचला, मौत:साइकिल के साथ सड़क पर पैदल चल रहे थे, अनकंट्रोल बस क्रेन से टकराई नागौर में कोर्ट जा रहे एडवोकेट (अधिवक्ता) की स्लीपर बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News