September 10, 2026

राजस्थान में चल रहे निकाय चुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को पाली में रोड शो किया। इधर, भरतपुर की बयाना नगरपालिका में वार्ड 15 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार शर्मा ने थाली में फूलों के साथ चप्पलें सजाईं। फिर उसे सिर पर रखकर वार्ड की गलियों में घूमे। जयपुर के वार्ड 27 से बीजेपी प्रत्याशी शंकर यादव ने एक दुकान पर खुद जूस निकालकर लोगों को पिलाया। दौसा जिले की लालसोट नगर परिषद में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा ने वार्ड 34 से बीजेपी प्रत्याशी मीनू किन्नर को लेकर अमर्यादित बयान दिया है। उन्होंने कहा- वार्ड 34 में इन्हें (बीजेपी) कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो एक किन्नर जी को ले आए। उनका काम तो सेवा करना है। लोगों को आशीर्वाद देना है। उसको ही टिकट दे दिया। सीएम भजनलाल शर्मा का आज कोटा में रोड शो है। उनकी कैथूनीपोल थाने के सामने सभा भी है। पहले देखिए- निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS… ‘बिग बॉस’ फेम एजाज खान ने किया प्रचार सीकर में सोमवार को बॉलीवुड एक्टर और ‘बिग बॉस-7’ फेम एजाज खान ने निकाय चुनाव में प्रचार किया। पाली में सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो से पहले यूजीसी रोल बैक प्रदर्शन करने को लेकर करणी सेना के मारवाड़ अध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार देर रात जोधपुर के भीतरी शहर में लोगों से बातचीत की, गले मिले। बीजेपी ने पूर्व मेयर सहित 41 कार्यकर्ताओं को निकाला बीजेपी ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे और निर्दलीय कैंडिडेट के समर्थन में प्रचार कर रहे 41 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इनमें अजमेर के पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत सहित प्रदेशभर में पूर्व पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। … यह खबर भी पढ़ें… जयपुर-अलवर में ट्रेंड बदलने की संभावना कम, भरतपुर चौंकाएगा:भाजपा को सत्ता में होने का फायदा, जेन-जी और यूजीसी मुद्दे को भुनाना चाहेगी कांग्रेस मदन राठौड़ बोले-कार्यकर्ता के लिए सीएम मेहनत क्यों नहीं करेंगे:गहलोत ने बीजेपी के रोड शो पर उठाया था सवाल; राज्यवर्द्धन बोले-सड़कों पर गड्ढे कांग्रेस की देन … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News