September 10, 2026

कांग्रेस ने 309 शहरी निकायों के लिए स्थानीय स्तर पर अलग-अलग घोषणा पत्र जारी करने का फैसला किया है। पार्टी ने प्रदेश स्तर पर दर्जन भर वादे किए हैं। कांग्रेस ने 500 रुपए में जमीन के पट्‌टे देने का वादा किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- कांग्रेस ने शहरी निकायों में बोर्ड बनने पर हर घर से फ्री कचरा उठाने, यूडी टैक्स पर फिर से विचार कर इसे लॉजिकल बनाने, शहरों में कोटा के रिवर फ्रंट, जयपुर के भारत जोड़ो सेतु जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े काम करवाने का वादा किया है। डोटासरा ने कहा- शहरों में स्थानीय सरकारों के माध्यम से सुशासन दिया जाएगा, इसके लिए पार्टी ने संकल्प लिया है कि जिन सफाईकर्मियों की भर्ती भाजपा बोर्डों के कार्यकाल में नहीं हुई, उन भर्तियों को पूरा किया जाएगा। हर साल शहरी निकायों में जरूरत के अनुसार भर्तियां निकाली जाएगी। शहरी विकास के कामों का स्टेटस वेबसाइट पर सार्वजनिक करने का वादा डोटासरा ने कहा- शहरी निकायों के कामों की पूरी जानकारी वेबसाइट पर सार्वजनिक की जाएगी। शहरी निकाय में करवाए जाने वाले कामों के बजट की मंजूरी, टेंडर का स्टेटस, काम कितना पूरा हुआ, यह सब अपडेट वेबसाइट पर डाला जाएगा। जिससे सभी नागरिकों को कामों का ताजा स्टेटस पता लग सकेगा और शहर के विकास के बारे में रियल टाइम जानकारी मिलेगी। …… ये खबर भी पढ़ें.. राजस्थान में 1 लाख लोगों को प्लॉट देगी सरकार:24 घंटे शहरों में मिलेगी बिजली; निकाय चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी राजस्थान में निकाय चुनावों के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है। होटल शकुन में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सीएम भजनलाल शर्मा और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र का विमोचन किया। बीजेपी ने वादा किया कि प्रत्येक निकाय में वार्ड ही विकास का आधार हो, इसे ध्यान में रखते हुए शहर के चहुंमुखी विकास किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News