September 10, 2026

राजस्थान में 309 निकायों के 10 हजार 245 वार्डों में 38 हजार 891 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न (सिंबल) आवंटित किए। किसी वार्ड में एक से ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र में एक जैसे सिंबल का दावा किया तो सिंबल लॉटरी से तय किया गया। जोधपुर में वार्ड 91 से निर्दलीय प्रत्याशी सीता पति श्रवण के साथ दंडवत करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी के पास चुनाव चिह्न लेने पहुंचीं। बाड़मेर में करीब 50 प्रतिशत निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव चिह्न ‘सेब’ मांगा था। ऐसा इसलिए क्योंकि शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी इस सिंबल से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। अजमेर के वार्ड 52 से निर्दलीय प्रत्याशी सीमा गोस्वामी के बेटे दीपक ने मां की जीत होने तक नंगे पैर रहने का फैसला किया है। झुंझुनूं के एक वार्ड में राकेश नाम के तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि उनके सरनेम अलग हैं। निकाय चुनाव से जुड़ी 2 फोटोज… … पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News