July 27, 2026

एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म ‘काला हिरण’ के मेकर्स की तरफ से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया और कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर सोनू ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से ‘काला हिरण’ मूवी की कंट्रोवर्सी चल रही है और आप सबने मेरा नाम नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया में देखा होगा, सुना होगा। मैंने मीडिया में सच बोला था और उस सच बोलने की वजह से ‘काला हिरण’ मूवी के प्रोड्यूसर अमित जानी ने मुझे एक लीगल नोटिस भेजा है। क्यों भाई साहब? सच बोलना क्राइम है क्या? बताइए मुझे और जो लिखित धमकी आपने लीगल नोटिस के नाम पर दी है, उसे इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 351 के तहत इसको क्रिमिनल इंटिमिडेशन कहा जाता है। मतलब लीगल नोटिस के नाम पर आप रिटन थ्रेट दे दो, मतलब इलीगल धमकी बोल सकते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आपको बता दूं मैं, इस गीदड़ धमकी से मैं डरने वाला नहीं हूं। हनुमान जी का भक्त हूं मैं। छोटे से गांव से निकलकर मुंबई तक का सफर किया है। आपकी तरह ऐसा नहीं है कि फेमस लोगों का नाम इस्तेमाल करके चर्चाओं में आ जाऊं मैं। मेहनत करता हूं। ठीक है? और आपने जो सलमान खान साहब का नोटिस फाड़ा, नहीं फाड़ा, वो मुझे पता नहीं है। आपका जो ये इलीगल धमकी है ना… ये अपने पास रखो। ठीक है? और जितने भी लोग हैं, सबसे मेरी रिक्वेस्ट है, ऐसे लोगों से दूर रहो। और मैं हमेशा सच के साथ था और हमेशा सच ही बोलूंगा।’ सोनू ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे बता दें कि फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया था कि फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाने के लिए पहले उन्हें चुना गया था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया। उन्होंने कहा था कि फिल्म में सलमान को नेगेटिव तरीके से दिखाया जा रहा है। दैनिक भास्कर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया था कि उन्हें फिल्म ‘काला हिरण’ में उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा रोल देने का वादा किया गया था। जल्दबाजी में उन्हें यूपी में शूटिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन सेट पर पहुंचने के बाद उन्हें न स्क्रिप्ट दी गई और न ही कोई एग्रीमेंट कराया गया। सोनू का कहना था कि कोर्टरूम वाले सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें लगा कि फिल्म की कहानी उन्हें पहले जैसी बताई गई थी, वैसी नहीं है। उन्होंने कई बार पूरी स्क्रिप्ट और एग्रीमेंट मांगा, लेकिन हर बार कहा गया कि पहले शूट पूरा करें। बाद में जब एग्रीमेंट दिखाया गया, तो उसमें मौजूद कुछ शर्तों से वह सहमत नहीं हुए और फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला साल 1998 में सामने आया था। उस समय वह जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। उनके खिलाफ चार मामले दर्ज हुए थे। इनमें दो चिंकारा शिकार, एक काला हिरण शिकार और एक आर्म्स एक्ट का मामला शामिल था। साल 2018 में सलमान को काला हिरण मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News