राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या कर दी गई। हमले में उनके सहयोगी गगन शर्मा गंभीर घायल हो गए। अतर सिंह को गंभीर हालत में रविवार रात 11:30 बजे SMS हॉस्पिटल लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन पूर्व विधायक का शव लेकर हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पाली गांव के लिए रवाना हुए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश ने बताया- मेरे पति अतर सिंह रविवार शाम 6:30 बजे भौंड़ा गांव में अपने क्रेशर खनन लीज (प्लांट) पर पहुंचे थे। इसी दौरान 70-80 लोगों ने मेरे पति और अन्य लोगों पर हमला किया। घटना के समय क्रेशर प्लांट पर करीब 20 से 25 कर्मचारी भी मौजूद थे। नदबई थानाधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि भड़ाना के परिजनों की ओर से 35 से 40 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। भड़ाना के सिर में गंभीर चोट आने के साथ ही शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। अब देखिए घटनाक्रम से जुड़ी फोटोज… किस नेता ने क्या कहा… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
