September 10, 2026

कांग्रेस-भाजपा ने नागौर नगर परिषद के लिए पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 60 वार्डों में से 49 और भाजपा ने 46 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने पूर्व सभापति मांगीलाल भाटी का वार्ड नंबर 10 से टिकट काट दिया और उनके भांजे और पूर्व सभापति कृपाराम सोलंकी के बेटे प्रवीण सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है। इससे वार्ड में मामा-भांजे के बीच सियासी टकराव की स्थिति बन गई है। नागौर नगर परिषद में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट नागौर नगर परिषद के भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट दौसा नगर परिषद के लिए कांग्रेस-भाजपा की लिस्ट जारी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने दौसा नगर परिषद के लिए पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने 55 वार्डों के लिए 52 नाम घोषित किए हैं, जबकि कांग्रेस ने सभी 55 वार्डों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दौसा नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट दौसा नगर परिषद में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट ब्यावर नगर परिषद के 57 वार्डों में भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी भाजपा ने ब्यावर नगर परिषद और ब्यावर जिले की 4 नगरपालिकाओं में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ब्यावर नगर परिषद में 60 वार्डों में से 57 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए हैं। वार्ड नंबर 22, 32 और 59 में अभी घोषणा बाकी है। इसी तरह मसूदा नगर पालिका में 20 वार्डों में से 18, जैतारण नगर पालिका में 25 वार्डों में से 15, विजयनगर नगर ​पालिका में 40 वार्डों में 36 और रायपुर नगर पालिका में 25 वार्डों में से 23 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। ब्यावर नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट सलूंबर नगर परिषद में भाजपा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष का टिकट काटा भाजपा ने सलूंबर नगर परिषद के 25 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सलूंबर में वार्ड नंबर 2 से पूर्व पार्षद और नेता प्रतिपक्ष प्रभुलाल जैन ने दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह उदयपुर देहात जिला मंत्री करण सिंह पंवार को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड नंबर 13 से नगर मंडल कार्यकारिणी सदस्य महेश गर्ग ने दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नरेश वैष्णव को दिया गया। टिकट नहीं मिलने से नाराज महेश गर्ग ने निर्दलीय नामांकन भरा है। वार्ड नंबर 19 से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नंदलाल सुथार की बहू चंदा सुथार को टिकट मिला है। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 से उदयपुर देहात के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश गांधी को टिकट दिया गया है। सलूंबर नगर परिषद के लिए भाजपा की लिस्ट बाड़मेर में कांग्रेस ने पूर्व विधायक के करीबी का टिकट काटा कांग्रेस ने सोमवार को बाड़मेर नगर परिषद के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। 4 नामों की इस लिस्ट में पूर्व विधायक मेवाराम जैन के करीबी 4 बार के पार्षद सुरतानसिंह का टिकट काट दिया। उनकी जगह विक्रम को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने निर्वतमान पार्षद महावीर बोहरा की पत्नी मधुलता को 12 नंबर वार्ड से उम्मीदवार बनाया है। महावीर बोहरा पूर्व विधायक मेवाराम जैन के विरोधी गुट के हैं। कांग्रेस ने कुल 55 वार्डों में से अब तक 51 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा की है। बाड़मेर नगर परिषद के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट IAS-RAS की तैयारी कर रही युवतियों को टिकट इससे पहले शनिवार को पहली लिस्ट में 40 और रविवार को दूसरी लिस्ट में 7 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। वार्ड 30 से पूर्व विधायक मेवाराम जैन की करीबी प्रवीण कुमार को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व सभापति दीपक माली उर्फ दीपक कुमार को भी एक बार फिर मैदान में उतारा है। हालांकि इस बार उनका वार्ड बदल दिया गया है। वे अब वार्ड नंबर 19 से चुनाव लड़ेंगे। वकील मुकेश जैन को वार्ड नंबर 26 से टिकट दिया है। मुकेश जैन इससे पहले भी कांग्रेस से पार्षद रह चुके हैं। वे नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता भी रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस में प्रवक्ता समेत कई पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा UPSC की तैयारी कर रहीं अलीशा देव (24) को वार्ड 25 से टिकट मिला है। वहीं, RAS की तैयारी कर रही खुशबू आचार्य (25) को वार्ड 7 से उम्मीदवार बनाया गया। दोनों पहली बार चुनाव लड़ेंगी। बाड़मेर नगर परिषद के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट बाड़मेर नगर परिषद के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट ये खबरें भी पढ़ें जयपुर में भाजपा ने पूर्व-मेयर कुसुम यादव का टिकट काटा:ज्योति खंडेलवाल को मैदान में उतारा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी लड़ रहे पार्षद का चुनाव राजस्थान के 309 निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन:बीजेपी ने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया, सीधे सिंबल देने की संभावना विधानसभा चुनाव लड़ चुके अजय बोहरा अब पार्षद प्रत्याशी:दौसा की महवा नगरपालिका के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी; मंडावर में सभी 25 उम्मीदवार घोषित उदयपुर नगर निगम में कांग्रेस के 80 प्रत्याशियों की लिस्ट: पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू और चाय वाले की पत्नी को टिकट; जानें-कौन कहां से कैंडिडेट पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News