October 29, 2026

राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे फेज में आज 22 जिलों में वोटिंग हो रही है। 22 जिला परिषदों के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2197 वार्डों में सदस्य चुने जाएंगे। झालावाड़ की झालरापाटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सलोतिया में मतदान केंद्र छोड़कर बाहर खाना खाने गए 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। अजमेर के किशनगढ़ की सिलोरा पंचायत समिति में पाटन गांव में वोटर्स ने मतदान का बहिष्कार कर बूथ के बाहर हंगामा किया। दौसा के महवा की ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा के गांव करणपुर में लोगों ने परिसीमन के विरोध में वोटिंग का बहिष्कार किया। पाली में रोहट एरिया के उमकली में मतदान का बहिष्कार किया है। सिरोही की रेवदर पंचायत समिति में सिंगारली खेड़ा के ग्रामीणों ने पंचायत पुनर्गठन के विरोध में वोटिंग का बहिष्कार किया। अलवर जिले के राजगढ़ के श्रीचन्दपुरा मतदान केंद्र पर वोट डालने आए बुजुर्ग को सांस लेने में परेशानी हो गई। मतदान केंद्र पर मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें संभाला। कोटपूतली-बहरोड़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी उपवास (व्रत) रखकर विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सरेंडर लीव, जीपीएफ, ग्रेच्युटी और पीएल सहित तमाम बकाया भुगतानों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। जोधपुर, अजमेर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, पाली और डूंगरपुर जिले के कई बूथों पर EVM खराब होने के कारण 15 मिनट से लेकर दो घंटे तक वोटिंग रुकी रही। … ये भी पढ़ें… कोटपूतली-बहरोड़ । बांसवाड़ा । बाड़मेर । दौसा । जालोर । झुंझुनूं । नागौर । पाली । राजसमंद । भीलवाड़ा । बीकानेर । करौली । डूंगरपुर । झालावाड़ । सिरोही । अजमेर । सीकर । जयपुर । जोधपुर । कोटा । अलवर । उदयपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News