भीलवाड़ा में 70 साल की बुजुर्ग की हत्या और 22 लाख की ज्वेलरी लूट के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी रवि तापड़िया बुजुर्ग महिला कमला देवी के पति का रिकवरी एजेंट था। कमला देवी के पति तेजसिंह की मौत के बाद से रवि महिला के लिए ब्याज की वसूली करता था। महिला ने उससे कहा था कि वह उसे प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा भी देगी, लेकिन कमला देवी ने कुछ नहीं दिया। इस कारण भी वो गुस्से में था। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी इस मकान में 8 साल से रह रहा था। इस मकान का मालिक भी तब से ही लापता है। लोगों ने बताया कि हत्या वाले दिन घर में हलचल थी। अंदाजा नहीं था कि यहां कमला देवी को जलाया गया है। पढ़िए- 15 तोला सोने के लिए बुजुर्ग की निर्मम हत्या पर ये रिपोर्ट… कमला देवी ने पोते के नाम कर दी थी प्रॉपर्टी पुलिस ने वीर सावरकर चौक क्षेत्र की कमला देवी कांकरिया (70) पर हत्या के मामले में पड़ोसी रवि तापड़िया (43) और उसके साथी हीरा सिंधी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को 3 दिन की रिमांड पर भेजा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह टेंशन में चल रहा था। उसका कमला देवी के पति तेज सिंह के पास आना-जाना था। उसने कुछ रुपए भी तेज सिंह से ले रखे थे। वहीं, कमला देवी उससे लंबे समय से प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी देने की बात कह रही थी, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। इससे भी वो नाराज था। जलते हुए शव पर पानी डाला, बाल्टी में भरी हड्डियां पूछताछ में सामने आया- 12 अक्टूबर की शाम रवि ने महिला को घर की तरफ बुलाया। यहां से एक्टिवा पर बैठा कर अपनी उधारी की बकाया रकम देने का नाटक करता रहा। इसके बाद अपने मकान में ले गया और वहां कमला देवी का गला दबा दिया। रात को हीरा के साथ मिलकर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया । सुबह आरोपियों ने पानी डाल कर शव को ठंडा किया और हड्डियां बाल्टी में भरकर कोठारी नदी में फेंक दीं। कमला के सोने के झुमके, कंगन और गले का हार मिलाकर करीब 15 तोला सोना लेकर दोनों फरार हो गए। लोग बोले- मकान मालिक भी 8 साल से गायब मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया- इस मकान में 8 साल पहले मनीष नाम का एक व्यक्ति रहता था। इस मकान पर रवि तापड़िया और उसके साथियों ने कब्जा कर लिया था। इसके बाद से मनीष का भी कुछ पता नहीं है। उसके साथ भी अनहोनी की आशंका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मकान में गलत गतिविधियां होती थीं। यहां अक्सर देर रात तक शोर होता रहता था। लोगों ने इस मकान से दूरी बना ली थी। ऐसे में उस रात वहां क्या हुआ कोई नहीं जानता। अब देखिए- हत्याकांड से जुड़ी PHOTOS पढ़ें हत्या के खुलासे से जुड़ी ये खबर भी… 15 तोला सोने के लिए महिला की हत्या,पेट्रोल डालकर जलाया:हड्डियां और राख नदी में फेंकी; घर में अकेली थी, 15 दिन से लापता थी भीलवाड़ा में पड़ोसी ने 15 तोला सोने की ज्वेलरी के लिए बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
