जयपुर के विद्याधरनगर में देर रात साढ़े 11 बजे चाकूबाजी में एक युवक शाकिर (22) की मौत हो गई। वहीं, युवक का बड़ा भाई कय्यूम (38) घायल हो गया। मृतक शाकिर के 10 दिन पहले ही बेटा हुआ था। थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में वारदात से एक दिन पहले शराब पीने के दौरान भी झगड़ा हुआ था। सोमवार देर रात दोनों पक्ष समझाइश के लिए जमा हुआ थे। इस दौरान विवाद बढ़ गया और चाकूबाजी हो गई। घायल युवक बोला- हमारा पुराना विवाद है एसीपी शास्त्री नगर दिलीप कुमार मीणा का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और चाकूबाजी में कौन-कौन शामिल था, इसका पता जांच के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल पुछताछ के लिए कुछ युवकों को डिटेन किया गया है, वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है। घायल कय्यूम ने बताया- हमारा भट्टा बस्ती निवासी कुछ लड़कों से पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मुझे राजीनामा के लिए विद्याधर नगर मंदिर मोड़ पर बुलाया गया था। मैं मौके पर पहले अकेला पहुंचा था, लेकिन स्थिति को देखने के बाद अपने भाई शाकिर बुला लिया। चाकू निकालकर जांघ पर वार किया कय्यूम ने बताया- मौके पर 5 से 6 लोग खड़े थे। कुछ लोग गाड़ियों पर बैठे थे। उन्होंने चाकू निकालकर पहले मेरे भाई की जांघ पर वार कर दिया। मुझ पर भी चाकू से वार कर दिया। मेरे भाई का काफी खून बह गया था। इससे पहले गंभीर हालत ने भाई को इलाज के लिए सवाई मानसिंह हॉस्पिटल ले जाया गया था। सोमवार रात 2:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। …. जयपुर में मर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 70-साल की पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को मारा:हाथ-पैर मोड़कर लाश को कट्टे में भरा, लोडिंग टेंपो ड्राइवर ने खोला राज जयपुर में बुजुर्ग की पत्नी और बेटे ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। गिरफ्तार मां-बेटे ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शराब पीकर झगड़ा करने पर पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। पूरी खबर पढ़िए…
