August 19, 2026

सीकर के रींगस शहर में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सीए विनय जोशी के घर पर छापा मारा। यूपी नंबर की गाडियों से करीब 15 अधिकारी और कर्मचारी आए थे। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की अधिकारियों से कहासुनी भी हुई। कार्रवाई नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 स्थित खेमकों का मोहल्ला में की गई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर रींगस पुलिस का जाब्ता भी तैनात है। तीन गाड़ियों में पहुंची टीम जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे उत्तर प्रदेश नंबर की तीन गाड़ियों में इनकम टैक्स विभाग के करीब 15 अधिकारी और कर्मचारी जोशी के घर पहुंचे। टीम में इनकम टैक्स विभाग आगरा के अधिकारी-कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए रींगस पुलिस थाने का जाब्ता भी मौके पर मौजूद रहा। टीम के अधिकारियों ने घर में प्रवेश करने के बाद रेड की कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों से हुई कहासुनी सीए विनय जोशी के परिवार में विनोद कुमार जोशी होमगार्ड में है। वह सुबह उठा तो अचानक घर में घुस रहे टीम सदस्यों को रोक लिया। इस दौरान मॉर्निग वॉक के लिए निकल रहे लोग भी वहां पर एकत्रित हो गए। टीम सदस्यों और लोगों में बहस होने लगी। लोगों के विरोध को देखते हुए टीम में शामिल अधिकारियों ने अपने आई कार्ड दिखाकर परिचय दिया। जिस पर लोग शांत हुए। और टीम ने रेड की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप इनकम टैक्स टीम के पहुंचने की सूचना के बाद मौके पर कुछ लोग भी जमा हो गए। इस पर टीम के अधिकारियों ने अपना परिचय दिया और कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई किस मामले और किन दस्तावेजों या लेन-देन से संबंधित है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया है। कहा कार्रवाई के बाद भी सारी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News