August 16, 2026

नागौर के मारवाड़ मूंडवा में एक महंत पीपल के पड़े से लटके मिले। महंत दो दिन पहले ही श्रद्धालु पर तलवार से हमला करने के मामले में जमानत पर बाहर आए थे। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और शव को पेड़ से उतारा। दो दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर आए थे मारवाड़ मूंडवा थानाधिकारी देवीलाल विश्नोई ने बताया-खुड़खुड़ा धुणे के महंत मंगल गिरी का शव रविवार को पेड़ से लटका मिला है। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम तक यहां सबकुछ सामान्य था। रविवार सुबह एक श्रद्धालु धुणे पर पहुंचे तो महंत को पेड़ से लटका देखा। महंत मंगल गिरी दो दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर आए थे। पिछली 7 मई को उन्होंने इसी धुणा परिसर में बैठे श्रद्धालुओं पर तलवार से हमला किया था। इस हमले का कारण धुणे की राशि नहीं मिलना बताया गया था। घटना के बाद महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। ग्रामीणों ने चर्चा के बाद दोबारा रहने की अनुमति दी थी धुणे में तलवारी बाजी के घटना होने के बाद ग्रामीणों का एक मत था कि इनको अब गांव के धुणे पर नहीं रखना चाहिए। वहीं एक पक्ष इनको धुणे पर रखने के पक्ष में था। काफी चर्चा के बाद ग्रामीणों ने इनको धुणे पर रखा था। महंत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… महंत ने श्रद्धालु पर तलवार से किया हमला, VIDEO:सिर और सीने पर आई चोटें, बीच-बचाव करने आए साधु भी घायल
नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा थाना क्षेत्र में महंत ने श्रद्धालु पर तलवार से हमला कर दिया। महंत तलवार लेकर आए और श्रद्धालु पर पीछे से वार कर दिया। हमले में श्रद्धालु के सिर और सीने पर चोट आई। वहीं, बीच-बचाव करने आए एक साधु भी घायल हो गए। (पूरी खबर पढ़ें…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News