नागौर में होटल संचालक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने 72 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार होटल पर खाना खाने और चाय बनाने आए आरोपी ने मजाक में देशी कट्टा निकालकर पूछा था- ‘गोली चला दूं क्या?’ इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली होटल संचालक के सीने में जा लगी। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामला 7 जुलाई को खरनाल स्थित नीलकंठ होटल का है। होटल पर खाना खाने आया था आरोपी, मजाक के दौरान लगी गोली सदर थानाधिकारी किताब ने बताया- 7 जुलाई को खरनाल स्थित नीलकंठ होटल पर रामदास (40) को गोली लगी थी। वह गंभीर घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, लेकिन जोधपुर रेफर करने के दौरान खींवसर के पास एंबुलेंस पलट गई। हादसे में रामदास की मौत हो गई थी। वहीं एंबुलेंस ड्राइवर, होटल मालिक रामप्रसाद और कर्मचारी रणजीत घायल हो गए। इसके बाद मृतक के रिश्ते के भाई रणजीत कुमार की रिपोर्ट पर सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिपाल होटल पर खाना खाने और चाय बनाने के लिए आया था। इस दौरान होटल संचालक रामकुमार के साथ बातचीत और मजाक चल रहा था। कट्टा दिखाकर पूछा- गोली चला दूं क्या? अचानक दबा ट्रिगर पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि देशी कट्टा दिखाकर मजाक में पूछा था- गोली चला दूं क्या? इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली रामकुमार के सीने में जा लगी। घटना के बाद सदर थाना पुलिस और डीएसटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही और 72 घंटे के भीतर महिपाल विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले से तीन प्रकरण दर्ज हैं। अब पुलिस उससे घटना में इस्तेमाल देशी कट्टे और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही है। — हत्या से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें … 1. शराब कारोबारी ने होटल संचालक को गोली मारी:नागौर से जोधपुर ले जाते समय एंबुलेंस पलटी, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मौत; आरोपी फरार नागौर में शराब कारोबारी ने मजाक में देसी कट्टा दिखाते समय होटल संचालक को गोली मार दी। होटल संचालक को गंभीर हालत में नागौर से जोधपुर के हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। पूरी खबर पढ़िए 2. होटल संचालक को गोली मारने वाला करता था शराब तस्करी:फॉर्च्यूनर-स्कॉर्पियो से स्टंट की रील बनाने का शौकीन, जोधपुर में मामले दर्ज नागौर में होटल संचालक को गोली मारने वाला शराब कारोबारी अब तक फरार है। जांच में सामने आया है कि पहले जोधपुर में उसके शराब के ठेके थे। पूरी खबर पढ़िए
