September 10, 2026

सीकर में शनिवार सुबह 4 बजे 2 इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम में भीषण आग लग गई। दोनों शोरूम और उनमें रखे 40 इलेक्ट्रिक व्हीकल जल गए। आग इतनी भीषण थी कि पास के ऑटो पार्ट्स के शो रूम को भी चपेट में ले लिया। दमकल की 5 गाड़ियों से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। SHO राजाराम लेघा ने बताया- सबसे पहले आग बीएस ऑटोमोबाइल में लगी जो बढ़ते-बढ़ते बच्चन मोटर्स तक पहुंच गई। दोनों शोरूम पूरी तरह से जल गए। शोरूम मालिक भैरोंसिंह शेखावत का मकान शोरूम के पीछे ही है। पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले भैरोंसिंह शेखावत और उनका परिवार मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने से करोड़ों के नुकसान की आशंका है। सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS एसएचओ ने बताया- घटना सुबह 4 की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब ढाई घंटे लग गया। आग पास में ही स्थित हुंडई के ऑटो पार्ट्स के शोरूम तक पहुंच गई। जिसमें भी स्पेयर पार्ट्स,एयर कंडीशन सहित लाखों रुपए का सामान जल गया। 40 वाहन जलकर राख SHO राजाराम लेघा ने बताया- भैरोंसिंह शेखावत का बीएस ऑटोमोबाइल और बच्चन मोटर्स नाम से इलेक्ट्रिक वाहनों को दो शोरूम है। इनमें बीएस ऑटोमोबाइल में इलेक्ट्रिक स्कूटी,बाइक और बच्चन मोटर्स ऑटो,ई-रिक्शा का है। जानकारी के अनुसार दोनों शोरूम में करीब 40 इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक ऑटो थे। आग लगने की वजह से करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा। पुलिस को अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट होने से शोरूम में आग लगी होगी। फिलहाल यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पूरे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कराई गई
SHO ने बताया-आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बंद करवाई, इसके बाद एक साइड वाहनों की आवाजाही रुकवाई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। — ये खबर भी पढ़ें कोटा में दो शोरूमों में लगी भीषण आग:स्कूटी-बाइक और ई-रिक्शा जले, 10 फीट तक उठीं लपटें; जिम से निकलकर भागे लोग कोटा में इलेक्ट्रिक स्कूटी-बाइक शोरूम में आग लग गई। लपटें 10 फीट तक उठ रही थीं। देखते ही देखते आग ने बगल के ई-रिक्शा शोरूम को भी चपेट में ले लिया। 4 दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News