September 10, 2026

सीएम भजनलाल शर्मा रविवार को अजमेर में रोड शो किया। इस दौरान सभा में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा- कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचारी हैं। इन्होंने प्रदेश-देश को लूटा है। हम उनका बैंड बजाकर रहेंगे। कोटा के वार्ड 54 से बीजेपी प्रत्याशी विवेक राजवंशी और कांग्रेस के मनीष शर्मा चुनाव प्रचार के दौरान आमने-सामने आए तो दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। कोटा के वार्ड नंबर 33 में रॉयल सनसिटी कॉलोनी के लोगों ने चुनाव में वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। लोगों का आरोप है कि वार्ड में काम नहीं हो रहे हैं। डूंगरपुर के वार्ड 31 में न्यू कॉलोनी स्थित बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जैन के ऑफिस के सामने शुक्रवार को नगर परिषद के शेल्टर होम की गाड़ी ने करीब 15 कुत्ते छोड़ दिए। सुनील जैन का आरोप है कि यह सत्ता का खुला दुरुपयोग है। मुझे कमजोर करने की नीयत से यह हथकंडा अपनाया गया है। पहले देखिए- निकाय चुनाव से जुड़ी फोटोज… कोटा में वोटर की जगह हनुमानजी की फोटो कोटा नगर निगम के वार्ड नंबर 29 की वोटर लिस्ट में लापरवाही सामने आई है। इस वार्ड में भाग संख्या-12 में वोटर जगदीश के पिता, मकान नंबर और अन्य डिटेल तो सही है, लेकिन फोटो की जगह हनुमानजी की तस्वीर लगी है। जयपुर में लोगों ने MLA की गाड़ी को घेरा जयपुर में शनिवार शाम को आमेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 149 में कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि ब्रह्मभट्ट का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। हांडीपुरा इलाके में अंजलि के समर्थन में पहुंचे आमेर विधायक प्रशांत सहदेव शर्मा की गाड़ी को लोगों ने घेर लिया। उन्हें काले झंडे दिखाए। … यह खबर भी पढ़ें… भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री सहित 2 नेता चुनाव से गायब:अजमेर में वासुदेव देवनानी को चुनौती, कोटा में बिरला और धारीवाल-गुंजल की प्रतिष्ठा दांव पर … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News