September 10, 2026

प्रदेश के 309 निकायों में टिकटों के बंटवारे को लेकर जयपुर में बीजेपी मुख्यालय में आज रक्षाबंधन के दिन भी रायशुमारी जारी रहेगी। आज बीकानेर, कोटा और जोधपुर संभाग के टिकटों को लेकर मंथन होगा। भरतपुर और जयपुर संभाग के टिकटों की शनिवार को समीक्षा होगी। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने बताया- अजमेर और उदयपुर संभाग के निकायों की पहली लिस्ट आज जारी की जा सकती है। धौलपुर की राजाखेड़ा नगर पालिका में वार्ड-22 से सगे भाइयों मुनेंद्र और श्रीकांत ने नामांकन दाखिल किया। अजमेर में बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत पत्नी हेमलता गहलोत को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं। वहीं बीजेपी से बागी होकर विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले ज्ञान सारस्वत और उनकी बेटी हर्षिता ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए फॉर्म लिया है। देवली, टोंक और नागौर के नामों पर हुआ था विवाद बीजेपी में अजमेर और उदयपुर संभाग के निकायों को लेकर गुरुवार को मंथन हुआ। अजमेर संभाग में देवली, टोंक और नागौर के निकायों की रायशुमारी के समय विवाद भी सामने आया। सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने स्थानीय विधायक व जिलाध्यक्ष ने एक-दूसरे पर चहेतों को टिकट देने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों की आपसी सहमति से टिकट फाइनल किए गए। देरी और केंद्रीय मंत्री के नहीं पहुंचने पर गुरुवार को बीकानेर संभाग के टिकटों को लेकर मंथन नहीं हो सका था। … निकाय चुनाव से जुड़ी जिलों की खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें… जयपुर | …… पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News