September 10, 2026

बीकानेर के नापासर में बदमाशों ने लाठी और सरियों से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा ले गए। घटना का वीडियो बना रहे कॉन्स्टेबल का मोबाइल फोन छीन लिया। घटना नापासर थाना क्षेत्र के शेरेरा गांव में 27 अगस्त की सुबह हुई। पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर एक आरोपी को डिटेन किया है। थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया- मामले में मुख्य आरोपी मोडाराम के अलावा राकेश, भैराराम, चैनाराम, दुर्गाराम और जीतराम सहित कई अन्य लोगों को नामजद किया है। पुलिसकर्मियों को घेरकर किया हमला पुलिस के अनुसार- गुरुवार सुबह शेरेरा पुलिस चौकी के कॉन्स्टेबल रामदयाल और हीरालाल एक मामले में आरोपी मोडाराम को पकड़कर चौकी ले जा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर के कैंपर, थार गाड़ी और बाइक पर सवार होकर आए 15 से 20 बदमाशों ने दोनों पुलिसकर्मियों को घेर लिया। बदमाशों ने राजकार्य में बाधा डालते हुए लाठी और सरियों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में कॉन्स्टेबल रामदयाल की पीठ पर गंभीर चोट आई, वहीं कॉन्स्टेबल हीरालाल के सिर पर लाठी से वार किया गया, जिससे वे घायल हो गए। मोबाइल छीना और आरोपी को लेकर हुए फरार घटना के दौरान जब कॉन्स्टेबल हीरालाल ने इस पूरी वारदात का वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। हमलावर पुलिस कस्टडी से आरोपी मोडाराम को जबरन छुड़ाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी खेतों के कच्चे रास्तों का फायदा उठाकर भाग निकले। नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि नापासर थाने में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशेष टीमें गठित की गई हैं। मामले में एक आरोपी को डिटेन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News