October 28, 2026

राजस्थान में गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्बन’ के असर से आधे राज्य में बादल छा सकते हैं। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने और कहीं-कहीं 30-40KM स्पीड तक तेज हवा भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम का असर 31 अक्टूबर तक राजस्थान में दिखेगा। पिछले 24 घंटे में धूप कमजोर होने के कारण दिन का तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट जारी है। मौसम के बड़े अपडेट्स सीकर में सबसे ठंडी रात: मंगलवार को राजस्थान के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। सीकर, कोटा, अजमेर, टोंक में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया। सबसे ज्यादा ठंडी रात सीकर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माउंट आबू में 13.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। 3 दिन बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात अर्नब के असर से 3 दिन 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश और हवा के कारण दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने की भी आशंका है। चक्रवात का असर 31 अक्टूबर तक रहेगा। नवंबर के पहले सप्ताह में सर्दी बढ़ने का अनुमान है। आगे कैसा रहेगा मौसम …. ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान के करीब आ रहा खतरनाक तूफान!:3 साल पहले बिपरजॉय ने मचाई थी तबाही; 8 जानें गई थी, जानिए- अर्नब तूफान से हमें कितना खतरा बंगाल की खाड़ी से उठा खतरनाक समुद्री तूफान (चक्रवात) ‘अर्नब’ तेजी से राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से तेज हवा के साथ बारिश की आशंका है। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News