September 10, 2026

अलवर जिले के सरकारी स्कूल में टीचर पर छात्रा की टी-शर्ट में हाथ डालने का आरोप लगा है। घटना से गुस्साए छात्रा के परिजनों ने टीचर की पिटाई कर दी। घटना 5 दिन पहले की है। वहीं, एक दूसरे मामले में छात्राओं के साथ बांध में नहाने वाले प्रिंसिपल को डिपार्टमेंट ने रविवार (23 अगस्त) को सस्पेंड कर दिया। भास्कर एप पर 22 अगस्त को खबर पब्लिश होने के बाद एक्शन लिया गया है। 7वीं क्लास के स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ का आरोप दरअसल, 5 दिन पहले सरकारी स्कूल की 7वीं क्लास की स्टूडेंट ने टीचर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। छात्रा ने परिवार को बताया कि टीचर ने उसकी टी-शर्ट में हाथ डाला था। इसके अगले दिन परिजनों ने स्कूल में टीचर की पिटाई कर दी थी। स्कूल स्टाफ ने बीच-बचाव कर मामले में समझाइश की थी। घटना की जानकारी शनिवार (22 अगस्त) को सामने आई थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। AI ग्राफिक्स से समझिए पूरा मामला शिक्षा विभाग ने प्रिसिंपल को किया सस्पेंड इधर शिक्षा विभाग ने छात्राओं के साथ बांध में नहाने वाले प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी का मुख्यालय भी बीकानेर किया गया है। 15 अगस्त की इस घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया था। विभाग ने प्रिंसिपल के इस कार्य को नैतिक आचरण और लोकसेवक आचरण संहिता के विपरीत मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। बीकानेर शिक्षा निदेशालय की भी एक टीम रविवार को जांच के लिए अलवर पहुंची है। यह था पूरा मामला दरअसल, 15 अगस्त को प्रिंसिपल स्कूल के 9वीं से लेकर 12वीं क्लास तक के करीब 200 छात्र-छात्राओं को जंगल के रास्ते 2 किलोमीटर दूर भड़ाज बांध पर ले गया था। यहां प्रिंसिपल बिना कपड़ों के छात्राओं के साथ बांध में नहाने लगा। बांध के पास खड़ी दूसरी छात्राओं ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया था। शुक्रवार (21 अगस्त) को वीडियो सामने आने के बाद शनिवार को ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को जमकर खरी-खोटी सुनाई और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल तैराकी सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया था और बिना लाइफ जैकेट के बांध में उतार दिया था। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News