August 16, 2026

बाड़मेर में बीती रात हुए सड़क हादसे में इकलौते बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत हुई है। इकलौता बेटा अपने चचेरे भाई को साथ लेकर बाड़मेर आ रहा था। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार व्यापारी फैंसी की दुकान में सामान बुक करवाकर वापस गांव लौट रहा था। धनराज की पत्नी 5 माह की प्रेग्नेंट है, अपने भाई के साथ जोधपुर में रहकर रीट की तैयारी कर रही थी। दर्दनाक हादसे ने तीनों परिवारों खुशियां छीन ली। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…. दो चचेरे भाई आ रहे थे बाड़मेर दर्दनाक हादसे ने तीनों परिवारों खुशियां छीन ली। भलीसर निवासी मृतकों की जानकारी पड़ोसी हनुमानराम ने बताया कि मृतक रमेश प्राइवेट बस में कंडक्टर का काम करता था। वहीं चचेरा भाई रूपाराम इसको छोड़ने के लिए बाड़मेर आ रहा था। हादसा बाड़मेर सदर थाना इलाके कुर्जा फांटा के पास बीती रात करीब 8 बजे की है। फिलहाल पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं गंभीर घायल का प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया है। भलीसर गांव निवासी रमेश हरिद्धार रूट की एक प्राइवेट बस में कंडक्टर का काम करता है। वहीं अपने चचेरे भाई रूपाराम के साथ बाइक पर गांव से निकला था। रूपाराम अपने भाई को बाड़मेर की तरफ छोड़ने जा रहा था, लेकिन हादसे में दोनों की मौत हो गई। रमेश इकलौता बेटा है। रमेश की पांच साल पहले शादी हुई थी। इसका एक मासूम बच्चा है, इसके सिर से पिता का साय उठ गया। फैंसी सामान बुक करवाकर लौट रहा था गांव दूसरी बाइक पर अरनियाली निवासी धनराज अपने साथी मांगीलाल के साथ सवार था। धनराज की गांव में ही फैंसी आइटम की दुकान है। शनिवार शाम वह बाड़मेर आकर अपनी दुकान के लिए नया सामान बुक करवाकर मांगीलाल के साथ गांव लौट रहा था। कुर्जा फांटा के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक से जोरदान भिड़ंत हो गई। धनराज की 5 साल पहले शादी हुई थी। धनराज की पत्नी 5 माह की प्रेग्नेंट है, अपने भाई के साथ जोधपुर में रहकर रीट की तैयारी कर रही थी। प्रेग्नेंट होने के कारण फिलहाल घर पर थी। सिर के टुकड़े होकर सड़क पर बिखर सदर थाने के एएसआई गुलाब खान ने बताया कि रूपाराम जेसीबी पर काम करता था। वह अविवाहित था और उसके दो भाई हैं। काम के दौरान रूपाराम सड़क पर था। इसी दौरान पीछे से आए एक टैंकर ने उसे कुचल दिया। टैंकर का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और सिर के टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। हादसे में एक युवक के सिर के चीथड़े बिखर गए। ………. इससे जुड़ी खबर पढ़े… 2-बाइक भिड़ीं, सड़क पर गिरे 4-युवकों को टैंकर ने कुचला:3 की मौत, 1 गंभीर घायल, सड़क पर बिखर गए शव; ड्राइवर को पकड़ा बाड़मेर जिले में 2 बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक पर सवार 4 युवक सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आए टैंकर ने चारों को कुचल दिया। एक युवक के सिर के चीथड़े बिखर गए। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। (पढ़े पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News