September 10, 2026

मौसम विभाग ने राज्य में 11 सितंबर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। कल 5 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के एरिया में 12 और 13 सितंबर को भी बारिश की चेतावनी बुधवार को राज्य के सभी शहरों में सुबह से देर शाम तक धूप रही। दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी, जबकि सुबह-शाम हवा चलने से ठंडक सुहावना मौसम रहा। 10 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा। प्रदेश में बारिश की स्थिति मानसून के बड़े अपडेट्स उत्तर भारत में मानसून ट्रफ: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- बंगाल की खाड़ी में फिलहाल एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा। इस सिस्टम के असर से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भारी से अतिभारी बारिश, जबकि राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है। पारा 39 डिग्री के ऊपर: मौसम साफ रहने और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 10 से ज्यादा जिलों में पारा 35 डिग्री के ऊपर रहा। आगे कैसा रहेगा मौसम राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल जयपुर: बुधवार को दिनभर धूप रही। सुबह-शाम जयपुर में सरफेस लेवल पर हवा चलने से हल्की ठंडक रही और मौसम सुहावना रहा। जयपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कोटा: बुधवार को भी धूप खिली रही। लोग गर्मी व उमस से बेहाल रहे। दिन का पारा एक डिग्री बढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अजमेर: जिले में बीते कई दिनों से मानसून सुस्त है। बुधवार को भी दिनभर मौसम में उमस बनी रही। बारिश के आसार नहीं दिखे। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलवर: बुधवार को सुबह से मौसम सामान्य रहा। दोपहर में तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी रही। अधिकतम तापमान करीब 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। उदयपुर: बुधवार को दिनभर तेज धूप और उमस रही। तेज तपन के कारण लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। बाजार में भी दोपहर को इसका असर दिखा। दिन के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोधपुर: दिन में धूप के साथ उमस रही। अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। सीकर: बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहा। फिलहाल अगले 2 दिन तक तेज बारिश का अनुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 11 सितंबर के बाद हल्की बारिश की संभावना बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News