जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात 11 बजे आग लग गई। आग से अफरा-तफरी मच गई। परिजन वार्डों से मरीजों को बाहर खुले में ले गए। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामला चंदवाजी इलाके का है। पुलिस ने बताया- निम्स हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद ऑपरेशन थिएटर की छत की फॉल सीलिंग में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग से ओटी और एमआईसीयू एरिया में धुआं भर गया। आग का पता चलने पर हॉस्पिटल में मौजूद मरीज और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस और हॉस्पिटल प्रंबधन ने मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला। कुछ मरीजों को परिजन खुद ही बाहर ले गए। आग लगने पर हॉस्पिटल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी इधर-उधर भागते रहे। आग बुझाने के उचित उपाय नहीं होने से समय पर राहत नहीं मिल सकी। गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल से बाहर ही खुले में रात बितानी पड़ी। अब देखिए आग से जुड़ी फोटोज… ———– ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में 3 मंजिला बिल्डिंग में आग, 25 दुकानें जलीं:धुएं का गुबार छाया, साढ़े 7 घंटे में पाया काबू; अंदर रखे थे 5 सिलेंडर जयपुर में त्रिपोलिया बाजार के मणिहारों का कटला में 3 मंजिला सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह 7 बजे भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल पर चूड़ियों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। धीरे-धीरे 25 दुकानें आग की चपेट में आ गईं।(पढ़िए पूरी खबर)
