August 16, 2026

दौसा में विश्व आदिवासी दिवस पर नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट परिसर में आयोजन किया जा रहा है। समारोह का कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के जीवन और संघर्ष पर आधारित पुस्तक का विमोचन होगा। मंच पर हरयाणवी सिंगर रेणुका पंवार की डांस परफॉर्मेंस हुई। उन्होंने कहा- ये मेरा पहला शो राजस्थान में और दौसा में। एक बात मैं आपको बता दूं कि हरयाणवी गाने सबसे ज्यादा राजस्थान में सुने जाते हैं। महवा विधायक राजेंद्र मीणा की पोती स्नेहल ने डॉ. किरोड़ी मीणा के आगमन पर फूल बिछाओ स्वागत में पर डांस किया। आयोजकों का दावा है कि 70 बीघा में फैले परिसर में 2 डोम 1 लाख लोगों के बैठने के लिए बनाए गए हैं। वहीं 100 हलवाई मिलकर खाना तैयार कर रहे हैं। यहां करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और राजस्थान समेत अन्य राज्यों से आने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए 4 पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अब देखिए प्रोग्राम की तस्वीरें… पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News