पाली में 13 फीट लंबे और 35 किलो वजनी अजगर ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को निगल लिया। आस-पास लोग इकट्ठे होते देख खुद को खतरा महसूस हुआ तो अजगर ने उसे वापस उगलना शुरू कर दिया। मोर के बाहर निकलते ही अजगर ने बेचैनी महसूस की और निढ़ाल होकर गिर पड़ा। घटना कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की सरहद पर स्थित परशुराम महादेव बगेची झुंपा क्षेत्र के खेत में गुरुवार शाम करीब 5ः30 बजे की है। अजगर को रेस्क्यू कर राजपुरा बांध के जलीय क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। पहले देखें घटना से जुड़े PHOTOS सिलसिलेवार पढ़ें घटनाक्रम कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के क्षेत्रीय वन अधिकारी अरविंद सिंह झाला ने बताया- परशुराम बगेची झुंपा क्षेत्र में उमाराम जाट के खेत पर अजगर खुले रूप से घूम रहा था। इसी दौरान उसने एक मरे हुए मोर को निगल लिया। खेत पर काम कर रही महिलाओं ने देखा
खेत पर काम कर रही महिलाओं की नजर घास-फूंस की तरफ पड़ी, उन्होंने देखा कि तकरीबन 13 फीट लंबा अजगर वहां पड़ा हुआ है और उसका पेट असामान्य रूप से फूल रखा है। पहले तो महिलाएं घबरा गई, फिर गौर कर देखा तो अजगर के मुंह से पंख बाहर निकल रहे थे। उन्होंने तुरंत वन विभाग और टाइगर रेस्क्यू टीम को घटना की सूचना दी। एक घंटे तक पेट में था मोर
गुरुवार शाम करीब 5ः30 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आस-पास लोगों को देख अजगर को खतरा महसूस हुआ, तो अजगर ने निगले हुए मोर को वापस उगलना शुरू कर दिया। मोर करीब एक घंटे तक अजगर के पेट में था। उगलने के बाद बेचैन हुआ अजगर
मोर को उगलने के बाद अजगर की हालत बिगड़ गई और वो बेचैन दिखाई दिया। इसके बाद वन विभाग के सहायक वनपाल ईश्वर सिंह और टाइगर रेस्क्यू टीम के रफीक ने पहले अजगर को पूंछ से पकड़ा, जैसे ही वो झटपटाने लगा तो मुंह से पकड़कर एक प्लास्टिक के कट्टे में डाल दिया। ईश्वर सिंह ने बताया- रेस्क्यू के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल राजपुरा बांध के जलीय क्षेत्र में छोड़ दिया गया। ये भी पढ़ें- अजगर ने उगला 15 किलो का सियार, VIDEO:निगलने के बाद जंगल की तरफ जा रहा था, खेत की तारबंदी में फंस गया पाली में 12 फीट लंबे अजगर ने 15 किलो के सियार को निगल लिया। इसके बाद जंगल की तरफ जाने लगा, लेकिन खेत की तारबंदी में फंस गया। (पढ़ें पूरी खबर)
