July 28, 2026

कॉमेडियन सुनील पाल ने समय रैना के विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शामिल होने को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी। गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि समय रैना ने उन्हें शो में आने के लिए 25 लाख रुपए का ऑफर दिया था। गुरुवार को वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ देखने जा रहे थे। इस दौरान पैपराजी से बातचीत में सुनील ने कहा, “समय रैना के लगभग 11 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह मुझे फॉलो करता है। इससे पता चलता है कि अब वह सही आदमी को फॉलो कर रहा है। वह सही मंजिल तक पहुंच जाएगा।” जब उनसे पूछा गया कि वह समय रैना के शो में कब नजर आएंगे, तो उन्होंने कहा, “मैं उसके शो में क्यों जाऊंगा। वह मुझे फॉलो कर रहा है। वह मेरे पीछे आएगा।” सुनील पाल ने आगे दावा किया कि समय ने उनसे शो में आने के लिए बातचीत की थी और 25 लाख रुपए देने की पेशकश भी की थी। उनके मुताबिक, उन्होंने कहा था कि वह गाली-गलौज नहीं करेंगे। इस पर समय ने कथित तौर पर जवाब दिया था, “सर, गाली तो आप मत देना, लेकिन हम लोग सब देंगे।” हालांकि, सुनील पाल ने यह कन्फर्म नहीं किया कि वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन में शामिल होंगे या नहीं। आलिया भट्ट पर भी तंज कसा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ गेस्ट के रूप में नजर आई थीं। इसको लेकर सुनील ने कहा, “जहां-जहां है आलिया, वहां-वहां हैं गालियां, बजाओ तो तालियां, वरना सपने में आएगा विजय माल्या।” गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर सुनील पाल ने सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी। शो को लेकर उस समय विवाद भी हुआ था। वहीं ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ को लेकर सुनील पाल ने यह भी कहा था, ‘समय रैना के नए सीजन में दो लोगों को बैठाएं, अपनी माताजी और अपने पिताजी को बैठाएं। उनके सामने शो करके दिखाएं, तब मैं मानूंगा कि समय है और रैना है।’ सुनील पाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कपिल शर्मा शो में सुनील पाल का आरोप:बोले- समय रैना के सामने मुझे अभिमन्यु की तरह घेरा गया, मेरे जोक्स काटे कॉमेडियन सुनील पाल ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी अपीयरेंस के बाद आरोप लगाया था कि शो के दौरान उन्हें ‘टारगेट’ किया गया और उनके कई अच्छे जोक्स को एडिट कर दिया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News