राजस्थान के चूरू में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। शनिवार सुबह 8.30 बजे हुए हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों और ड्राइवर की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी, मां-बेटे शामिल है। सादुलपुर (चूरू) के ददरेवा में हुए एक्सीडेंट में 9 महीने की बच्ची गंभीर घायल है। ये लोग कुलदेवी गुड़गांवा वाली माता (गुरुग्राम) में दो बच्चों का मुंडन करवाने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसे में सोमसीसर गांव तारानगर (चूरू) निवासी भंवर लाल शर्मा (60), उनकी पत्नी पत्नी महेंद्र देवी (55), बहू कविता (28) पत्नी संदीप, यशोदा (34) पत्नी संजय, कविता का बेटा कन्हैया (4 माह) और ड्राइवर मांगीलाल नाई (31) की मौत हो गई। यशोदा की 9 महीने की बेटी दिव्यांशी गंभीर घायल हो गई। बच्चों का मुंडन करवाने जा रहे थे गुरुग्राम
हादसे की सूचना पर भंवर लाल शर्मा के छोटे भाई मांगीलाल सादुलपुर पहुंचे। मांगी लाल ने बताया – मैं 23 अक्टूबर की दोपहर खेत पर जा रहा था, उस समय बड़े भाई भंवर लाल रास्ते में मिले थे। उन्होंने बताया कि वे परिवार सहित हरियाणा के गुरुग्राम में कुलदेवी गुड़गांवा वाली माता जाएंगे। वहां दोनों बच्चों कन्हैया और दिव्यांशी का मुंडन करवाना है। वे सुबह गुरुग्राम के लिए निकल गए थे, इसलिए मिलना नहीं हो पाया। मांगी लाल ने बताया – बड़े भाई भंवर लाल किसान थे। उनके दोनों बेटे संजय और संदीप गुजरात में रहते हैं। दोनों वहां प्राइवेट जॉब करते हैं। दोनों बेटों की पत्नियां और बच्चे गांव में ही रहते थे। अब देखिए हादसे की अन्य फोटोज… ——————– एक्सीडेंट की ये खबर भी पढ़िए… जयपुर-ओवरटेक करते समय ट्रेलर में घुसी ट्रैवलर, 3 की मौत:सांवलिया सेठ दर्शन के लिए जा रहे थे महाराष्ट्र के श्रद्धालु, आरोप- नशे में था ड्राइवर जयपुर के बगरू में शुक्रवार देर रात ट्रेलर-ट्रैवलर की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर हुआ। पूरी खबर पढ़िए…
