राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम बदल गया है। जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। करौली में सुबह हुई बारिश से पहले कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया था। अलवर में करीब चार घंटे तक बारिश हुई। जयपुर में भी 20 मिनट हुई बरसात के कारण ठंडक बढ़ गई। चूरू के रतनगढ़ और सालासर में लगातार बरसात के कारण जलजमाव हो गया। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। गुरुवार को भी 7 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। धौलपुर जिले के शंकरातोर गांव में आंधी-बारिश के कारण एक मकान की 60 फीट लंबी दीवार ढह गई। सबसे पहले देखिए- मौसम की PHOTOS मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
