October 16, 2026

अजमेर के किशनगढ़ में नेशनल हाईवे-48 पर स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक व्यक्ति का पैर कटकर अलग हो गया है। दो शवों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटना किशनगढ़ के पाटन चौराहे के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। सबसे पहले देखिए- घटना से जुड़ी PHOTOS 20 फीट तक घसीटते हुए ले गई बस थानाधिकारी बीएल जाट ने बताया – गुरुवार रात पाटन चौराहे हरमाड़ा निवासी भागचंद(38) के साथ फलौदा निवासी मां-बेटी लाडा(45) देवी और हंसा(18) बाइक पर जयपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही स्लीपर बस ने बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस बाइक को टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुकी और करीब 20 फीट तक उसे घसीटते हुए ले गई। पैर कटकर अलग हुआ, हाईवे पर क्षत-विक्षत पड़े मिले शव टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे भागचंद का पैर कटकर अलग हो गया। तीनों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में हाईवे पर बिखरे मिले। तीनों को किशनगढ़ के वाईएनएच हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। बस को क्रेन की मदद से थाने ले जाया गया। विधायक ने जताया विरोध घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। लोगों की मांग है कि पाटन चौराहे पर या तो पुलिया निर्माण करवाया जाए या इस कट को पूरी तरह से बंद किया जाए। शुक्रवार सुबह विधायक विकास चौधरी मॉर्च्युरी पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और पाटन इलाके में लगातार हो रहे हादसों पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पाटन चौराहे पर पुलिया बनाने की हम कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक हादसों की रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं हुए हैं। … ये खबर भी पढ़ें … बोलेरो कैंपर ने बाइक को मारी टक्कर, छात्रा की मौत:पिता के साथ स्कूल जा रही थी, बहन का पैर फ्रैक्चर हुआ; ड्राइवर को डिटेन किया जोधपुर में स्कूल जा रही बहनों और पिता को बोलेरो कैंपर ने शुक्रवार सुबह टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छात्रा की जोधपुर ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरी का तिंवरी सीएचसी में इलाज जारी है। (पूरी खबर) भीलवाड़ा में बेकाबू कार ने 4 लोगों को मारी टक्कर:महिला 30 फीट उछलकर गिरी, अचानक बाइक आने से बैलेंस बिगड़ा भीलवाड़ा में सड़क पर अचानक बाइक सवार के आने से कार अनकंट्रोल हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही तीन महिलाओं समेत चार लोगों को चपेट में ले लिया।(पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News