October 16, 2026

बाड़मेर जिले में कांग्रेस से मंत्री रहे गफूर अहमद ने जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड-15 से नामांकन किया है। राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) की पहली महिला छात्रसंघ अध्यक्ष रहीं प्रभा चौधरी ने वार्ड-10 से जिला परिषद सदस्य के लिए बीजेपी से नामांकन किया है। वहीं, उदयपुर देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने नैतिकता खो दी है। आज ही उदयपुर के कोटड़ा में हमारे दो प्रत्याशियों को धमकी दी है कि नामांकन भरा तो मार देंगे। ये लोग मतदाताओं को डरा रहे हैं। इधर, बीजेपी ने पंचायत चुनाव के पहले फेज के 16 में से 12 जिलों के टिकट फाइनल कर दिए हैं। अजमेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, जोधपुर, फलोदी, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर के जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के नाम फाइनल किए। … पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News