October 16, 2026

नायरा एनर्जी के बाद अब प्राइवेट ईंधन (तेल) कंपनी जियो-बीपी ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। राजस्थान में जियो-बीपी 200 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। पेट्रोल एसोशिएशन के अनुसार, जयपुर में अब जियो-बीपी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 112 रुपए 65 पैसे के बजाय 117 रुपए 65 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह डीजल की कीमत 97 रुपए 78 पैसे से बढ़कर 100 रुपए 78 पैसे प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले, 3 अक्टूबर को नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। राजस्थान के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की नई कीमतें राजस्थान के प्रमुख शहरों में डीजल की नई कीमतें जियो-बीपी के पेट्रोल पंपों पर कीमतें बढ़ने से अब वाहन चालकों को पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना होगा। खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन खर्च पर इसका असर पड़ सकता है। नवरात्रि के साथ ही त्योहारों और छुट्टियों के दौरान लोगों की आवाजाही बढ़ने लगती है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों का बजट प्रभावित हो सकता है। … ये खबर भी पढ़ें.. राजस्थान में पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा:नायरा कंपनी ने बढ़ाए दाम, सरकारी तेल कंपनियों नें अभी नहीं बढ़ाई कीमतें राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अभी सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News