राजस्थान में नगर निकायों के पहले चरण (9 सितंबर) के चुनाव के प्रचार का शोर सोमवार शाम 6 बजे थम जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने अलवर शहर में रोड शो किया। रोड शो के दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। संजय शर्मा को खड़े-खड़े चक्कर आने लगे। इसके बाद वो गाड़ी में नीचे बैठ गए। रोड शो के दौरान सीएम ने भास्कर से बातचीत में कहा- जनता को विश्वास है कि मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं। सभी निकाय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना चाहते हैं, ताकि विकास हो। जनता को हम पर विश्वास है। युवा, किसान, मजदूर सभी को लेकर हम चल रहे हैं। इधर, उदयपुर में यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा ने अपनी ही पार्टी के नेता से जान को खतरा बताया है। उनका आरोप है कि दिवंगत पूर्व मंत्री खेमराज कटारा के बेटे विवेक कटारा के समर्थकों ने उन्हें धमकी दी है। दिव्यानी ने गोवर्धन विलास थाने में FIR भी दर्ज करवाई है। बाड़मेर के वार्ड-8 में RLP प्रत्याशी अशोक ने BJP उम्मीदवार किशन को समर्थन दिया है। पहले देखिए- निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTO… दिलावर बोले- बीजेपी बिकाऊ लोगों को वापस नहीं लेगी कोटा के रामगंज मंडी में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार रात दल-बदलुओं को वोट नहीं देने की अपील की। दिलावर ने कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कभी बसपा में बिक जाते हैं, कभी कांग्रेस में बिक जाते हैं। अब भाजपा में आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भाजपा बिकाऊ लोगों को वापस नहीं लेगी। भाजपा श्रेष्ठ और ईमानदार लोगों की पार्टी है। दिलावर ने कहा- चुनाव में कई निर्दलीय खड़े हो जाते हैं। जैसे-तैसे जीत जाएं तो किसी से 10-20 लाख लपक (बिक जाते हैं ) लेते हैं। … ये खबर भी पढ़ें… जोधपुर में शेखावत-गहलोत फैक्टर से कांटे की टक्कर:उदयपुर में कांग्रेस को बागियों से खतरा; पाली में राठौड़ के गढ़ में निर्दलीयों से बदले समीकरण बेनीवाल की RLP और ओवैसी की पार्टी का गठबंधन:राजस्थान में तीसरा विकल्प खड़ा करने का ऐलान; बोले- जनता के मुद्दों को लेकर करेंगे संघर्ष … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
